सुप्पी : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, जमला मंडल के शिक्षक विजय कुमार करीब दो माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि टीइटी के कथित फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन होने के चलते शिक्षक श्री कुमार स्कूल नहीं आ रहे हैं. हालांकि उनकी अवैध बहाली की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. कहा जा रहा है कि निगरानी जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा. — तीन शिक्षक का वेतन बंद बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने पर बीइओ सिपाही प्रसाद यादव ने उक्त स्कूल की शिक्षिका शीला कुमारी व नूतन कुमारी के साथ हीं शिक्षक लालबाबू कुमार के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है. प्रभारी प्रधान शिक्षक रामबाबू पासवान ने बताया कि उक्त तीनों शिक्षक व शिक्षिका बिना किसी सूचना के नदारद हैं. यह बात शुक्रवार की है. सूचना मिलने पर बीइओ श्री यादव ने दूरभाष पर तुरंत प्रधान शिक्षक से बात की और तीनों की हाजिरी काटने का निर्देश दिया. साथ हीं तीनों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने को कहा.
कथित एक फर्जी शिक्षक ने स्कूल छोड़ा
सुप्पी : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, जमला मंडल के शिक्षक विजय कुमार करीब दो माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि टीइटी के कथित फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन होने के चलते शिक्षक श्री कुमार स्कूल नहीं आ रहे हैं. हालांकि उनकी अवैध बहाली की आधिकारिक पुष्टि नहीं […]
