पिकअप वैन से 4800 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जवानों ने गुप्त सूचना पर बुधवार की दोपहर लालबंदी दरबार के पास से पिकअप वैन से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित सौंफी शराब बरामद किया है.

सोनबरसा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 51वीं बटालियन लालबंदी पूर्वी बीओपी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना पर बुधवार की दोपहर लालबंदी दरबार के पास से पिकअप वैन से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित सौंफी शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार मुशहरी टोल वार्ड नंबर चार निवासी लालु सदा के पुत्र दीपक कुमार सदा के रुप में की गयी है. कंपनी कमांडर उप निरीक्षक नीरत सिंह ने बताया कि बरामद पिकअप वैन(बीआर 06 जीजी 6115) से जुट की 32 बोरियों में रखा 4800 बोतल शराब बरामद किया गया है. जब्त शराब, पिकअप वैन व गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >