सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने रविवार को थानांतर्गत चांदपट्टी गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 420 बोतल देसी शराब व एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि तस्कर पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही शराब लदी बाइक को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि अचल अनुराग के नेतृत्व में बरामद शराब व बीआर 06बीभी 6751 नंबर की बाइक को जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
