सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर ससौला गांव स्थित देवी स्थान के पास से ऑटो की चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. साथ ही मौके से चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि तलाशी के क्रम में ऑटो से 417 बोतल शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी विवेक कुमार, जलेश्वर साह, चंद्रमोहन कुमार एवं बेलसंड निवासी बबलू मांझी के रुप में की गयी है. इस संदर्भ में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
