बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के चिमनपुर तिमुहानी के समीप से एक सिल्वर रंग के आल्टो कार से 396 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. वही, संलिप्त तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार निवासी भिखारी सहनी के पुत्र अजय सहनी के रुप मे की गयी है. थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त वाहन का नंबर प्लेट अस्पष्ट है. इंजन नंबर घिसा हुआ है. इससे कार चोरी की प्रतीत होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
