कार से 216 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सहियारा थाने की पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम गुप्त सूचना पर छौरहिया गांव स्थित निजी स्कूल के पास कार से 216 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.

बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम गुप्त सूचना पर छौरहिया गांव स्थित निजी स्कूल के पास कार से 216 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. वहीं, मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह एवं चैनपुर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने स्वयं के बयान पर दोनों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है.

बाइक से 75 लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार

मेजरगंज. थाना पुलिस में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार के झंडा चौक से शराब लदी एक बाइक को जब्त किया. जबकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गया. जब्त हीरो ग्लैमर बाइक(बीआर 055- 3757) से 75 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में गुरुवार को अज्ञात तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >