नानपुर 20 सूत्री बैठक में भीषण बवाल: कुर्सी और अध्यक्षता को लेकर भिड़े समर्थक, विधायक का वाकआउट

नानपुर में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समर्थकों के विवाद के बाद विधायक ने बैठक से वाकआउट किया। जानें पूरी खबर।

सीतामढ़ी के नानपुर से बिट्टु कुमार की रिपोर्ट

नानपुर बीस सूत्री: प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक भारी हंगामे और सियासी खींचतान की भेंट चढ़ गई. सदन की अध्यक्षता को लेकर अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और उपाध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते जोरदार विवाद में बदल गई. माहौल बिगड़ता देख सदन में मौजूद बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो की सदस्यों से कहासुनी हो गई और वे बैठक छोड़कर बाहर निकल गए.

विधायक और अध्यक्ष ने किया वाकआउट

सदन में बढ़ते तनाव के बीच बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो के निकलते ही 20 सूत्री अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह सहित कई प्रमुख सदस्यों ने भी वाकआउट कर दिया. इसके बाद स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई:

  • अध्यक्ष नीरज सिंह ने बैठक को पूरी तरह असंवैधानिक करार दिया.
  • आरोप लगाया गया कि बैठक की कोई पूर्व सूचना अध्यक्ष को नहीं दी गई थी.
  • मंच पर अध्यक्ष के बैठने के लिए कुर्सी तक की व्यवस्था नहीं की गई थी.
  • सदस्य नूर आलम और भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू महतो समेत कई नेताओं ने बैठक की प्रक्रिया का कड़ा बहिष्कार किया.

विधायक पंकज मिश्रा के आगमन पर दोबारा जुटी बैठक

हंगामे और वाकआउट के कुछ देर बाद रून्नीसैदपुर के विधायक पंकज मिश्रा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. उनके आगमन के बाद दोबारा बैठक की कार्यवाही शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे थे. कई सदस्यों ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए इसका विरोध जारी रखा.

सप्ताह भर में नई बैठक बुलाने का निर्देश

बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो ने पूरे घटनाक्रम पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अध्यक्ष की अनुमति और सहमति के बिना 20 सूत्री की आधिकारिक बैठक बुलाना पूरी तरह नियम विरुद्ध है. उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर नियमों का पालन करते हुए नए सिरे से बैठक आयोजित करने का कड़ा निर्देश दिया है. वहीं अध्यक्ष ने भी इस बैठक को रद्द करने की मांग दोहराई है.

ये भी पढ़ें; मोबाइल पर एक गलती पड़ सकती है भारी! छात्राओं को डीएसपी ने बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >