Sitamarhi News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भिट्ठा थाना पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
पुलिस ने इन चालकों से कुल ₹20 हजार का ऑनलाइन चालान काटा.
एनएच-227 और बॉर्डर क्षेत्र में हुई जांच
थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में यह अभियान श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही मोड़ के समीप एनएच-227 और इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास भारतीय क्षेत्र के चकनी बाजार में चलाया गया.
इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई.
इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
जांच के दौरान ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहन के आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर 14 बाइक चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
सभी का ऑनलाइन चालान जारी किया गया.
अभियान से मचा हड़कंप
पुलिस की सघन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों में हड़कंप का माहौल रहा.
भिट्ठा थाना पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की.
