चालक ने दारोगा पर रॉड से किया हमला, जेल

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के कारगिल चौक पर बुधवार की दोपहर पिकअप वैन चालक ने रॉड से यातायात पुलिस के दरोगा पर हमला कर दिया. हालांकि दारोगा ने अपने आप को बचा लिया. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया. आरोपित की पहचान बथनाहा […]

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के कारगिल चौक पर बुधवार की दोपहर पिकअप वैन चालक ने रॉड से यातायात पुलिस के दरोगा पर हमला कर दिया. हालांकि दारोगा ने अपने आप को बचा लिया. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया.

आरोपित की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़ निवासी हरीशचंद्र सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में की गयी है. दारोगा राजेश कुमार चौधरी के बयान पर स्थानीय ओपी में सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. दारोगा ने बताया है कि दोपहर 12 बजे वह यातायात ड्यूटी में कारगिल चौक पर तैनात थे. बाईपास रोड में चालक ने पिकअप वैन को गलत तरीके से सड़क पर खड़ा कर दिया. जि गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहने पर उसने लोहे के रॉड से हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >