बॉर्डर पर 490 किलो छुहारे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सुरसंड : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को पीलर संख्या 303/8 के समीप से नेपाल से टेंपो द्वारा तस्करी कर लाये जा रहे 10 बोरी (490 किलो) छुहारा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थानांतर्गत मरुवाही गांव […]

सुरसंड : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को पीलर संख्या 303/8 के समीप से नेपाल से टेंपो द्वारा तस्करी कर लाये जा रहे 10 बोरी (490 किलो) छुहारा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

जिसकी पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थानांतर्गत मरुवाही गांव निवासी विभीषण ओझा के पुत्र नवीन ओझा के रूप में हुई है. जब्त छुहारा व बीआर 30पी 1459 नंबर की टेंपो के साथ गिरफ्तार तस्कर को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है. गश्ती दल में एएसआई खेमराज, मुख्य आरक्षी मुरारी पासवान व जवान अंजय कुमार व अनिल कुमार धानका शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >