सेविका बहाली के दौरान दो गुटों में मारपीट

सुरसंड : थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविका की बहाली के दौरान आयोजित आमसभा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना को लेकर दोन���ं गुटों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुकेश कुमार पाठक द्वारा दर्ज प्राथमिकी में हरेंद्र राय, केवल राय, निकास […]

सुरसंड : थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविका की बहाली के दौरान आयोजित आमसभा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना को लेकर दोनों गुटों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मुकेश कुमार पाठक द्वारा दर्ज प्राथमिकी में हरेंद्र राय, केवल राय, निकास राय व बघाड़ी निवासी हरेंद्र राय के साला को आरोपित किया गया. बताया गया कि मैपिंग पंजी में गड़बड़ी के बावजूद नियम के विपरीत सेविका का चयन करने का विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट की गयी. आमसभा में मौजूद उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया. वहीं, हरेंद्र राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में मुकेश पाठक, सोनी कुमारी, कलिंदी देवी व ललिता पाठक को नामजद किया गया.

बताया गया कि पर्यवेक्षिका रागिनी कुमारी द्वारा नियमानुकुल उसके पत्नी रिंकू कुमारी को आंगनबाड़ी सेविका पद पर नियुक्त करते हुए चयन पत्र दिया जा रहा था. इसी बीच आरोपितों ने नियुक्ति पत्र फाड़ने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर रुपये छिनने का भी आरोप लगाया है.

मारपीट कर छीना मोबाइल, प्राथमिकी

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बलहा मनोरथ गांव निवासी रामबलम सिंह ने अपने साथ हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें ग्रामीण भवन सिंह व गंगा देवी को आरोपित किया है. बताया गया कि बुधवार को उक्त आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की. वहीं, जेब से 1700 नगद रुपये व एक मोबाइल भी छीन लिया. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद उनकी जान बच पायी. घटना का अनुसंधान सअनि प्रदीप कुमार राम कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >