सीतामढ़ी में ठंड से पांच की मौत

सीतामढ़ी/बैरगनिया/सुरसंड : जिले में मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर ठंड लगने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. बैरगनिया में चार व सुरसंड प्रखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन मौतों की पुष्टि नहीं की गयी है. बैरगनिया नगर पंचायत के भकुरहर वार्ड नंबर-17 में […]

सीतामढ़ी/बैरगनिया/सुरसंड : जिले में मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर ठंड लगने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. बैरगनिया में चार व सुरसंड प्रखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन मौतों की पुष्टि नहीं की गयी है. बैरगनिया नगर पंचायत के भकुरहर वार्ड नंबर-17 में चार लोगों की मौत ठंड से हुई है. वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रवींद्र साह (50), मुन्नी बैठा (85), शबनम खातून (70) व वार्ड नंबर-16 चिकना टोला निवासी भोला दास (76) की मौत ठंड से हो गयी है.

पार्षद ने बताया कि मृतक शबनम खातून पहले से बीमार चल रही थी, जबकि अन्य तीनों की मौत ठंड से हुई है. पार्षद ने सीओ से मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है. इधर, एक ही गांव में चार लोगों की ठंड से मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मौत की सूचना मिली है, लेकिन यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ठंड से ही इन लोगों की मौत हुई है. जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
दो सप्ताह में एक दर्जन की गयी जान
उधर, सुरसंड प्रखंड के बनौली पंचायत अंतर्गत चांदपट्टी वार्ड संख्या 14 में एक वृद्ध महिला की मौत ठंड लगने से हो गयी. मृतका सावित्री देवी (65) उपेंद्र तिवारी की पत्नी थी. सरपंच सह ग्रामीण शबनम प्रवीण व पूर्व सरपंच शाहिद हुसैनसिद्दीकी ने ठंड से मौत की पुष्टि की है. जिले में पिछले दो सप्ताह के भीतर ठंड लगने से लगभग एक दर्जन मौत होने की बात सामने आयी है, लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इन मौतों की अभी तक पुष्टि नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >