रामनगरा में वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

रामनगरा टोले हरिहरपुर का रहनेवाला था मुन्ना बाइक पर सवार होकर सीतामढ़ी से लौट रहा था घर पिता ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप सीतामढ़ी/रीगा : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत […]

रामनगरा टोले हरिहरपुर का रहनेवाला था मुन्ना

बाइक पर सवार होकर सीतामढ़ी से लौट रहा था घर
पिता ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप
सीतामढ़ी/रीगा : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
मृतक की पहचान रामनगरा टोले हरिहरपुर वार्ड नंबर-12 निवासी कैलाश सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह(30) के रुप में की गयी है. बुधवार की सुबह सड़क किनारे शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की.
पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रथमदृष्टया मिले साक्ष्य के आधार पर मौत का कारण सड़क दुर्घटना को माना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ साफ हो जायेगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रात्रि में अपनी बाइक पर सवार होकर सीतामढ़ी से घर लौट रहा था. इसी क्रम में सड़क हादसे में मौत का होना बताया जा रहा है. सिर से अत्यधिक खून बह रहा था. वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. पिछले वर्ष ही मृतक की शादी हुई थी. पत्नी, मां-बाप व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत के संबंध में संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. मौत को लेकर गांव-टोले में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >