डायन बता महिला को मैला पिलाने का प्रयास

बैरगनिया : भटौलीया गांव में एक महिला को डायन बताकर महिला व उसके पुत्र को डायन बताकर मारपीट कर बूरी तरह जख्मी कर दिया गया. इलाज के लिए मां व पुत्र को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया. इस संबंध में जख्मी महिला ने प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही नागेंद्र दास, सुरेश दास, हॉना […]

बैरगनिया : भटौलीया गांव में एक महिला को डायन बताकर महिला व उसके पुत्र को डायन बताकर मारपीट कर बूरी तरह जख्मी कर दिया गया. इलाज के लिए मां व पुत्र को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया.

इस संबंध में जख्मी महिला ने प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही नागेंद्र दास, सुरेश दास, हॉना दास, मुंद्रिका दास, नवल दास, जिया देवी, फुलमारी देवी, सीता देवी व सुमित्रा देवी को आरोपित किया है. बताया कि मंगलवार को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी. इसी दौरान उक्त आरोपी वहां पहुंच उसे डायन बता गाली-गलौज करने लगे.

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. वहीं बीच-बचाव करने आये उसके पुत्र को मारपीट कर दायां जांघ तोड़ दिया. साथ ही महिला को मैला पिलाने का भी प्रयास किया गया. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >