फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल एक लाख की लूट

बोखड़ा : नानपुर थाना क्षेत्र के बठौल चौर के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एलएनटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से पिस्टल के बल पर एक लाख कैश व मोबाइल लूट लिया. पीड़ित रामश्रेष्ठ कुमार कंपनी के जाले (दरभंगा) ब्रांच में कार्यरत हैं. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने बताया […]

बोखड़ा : नानपुर थाना क्षेत्र के बठौल चौर के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एलएनटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से पिस्टल के बल पर एक लाख कैश व मोबाइल लूट लिया.

पीड़ित रामश्रेष्ठ कुमार कंपनी के जाले (दरभंगा) ब्रांच में कार्यरत हैं. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने बताया कि दारोगा शशिकांत तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया है. पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. कंपनी के स्थानीय फिल्ड अफसर प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित फिल्ड का काम देखता है. वह विभिन्न गांव से कंपनी का कैश कलेक्शन कर बैंक में जमा करना पड़ता है. पीड़ित कैश की वसूली कर बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में महिसौथा व बठौल रोड में अपराधियों ने बाइक ओवरटेक कर रोक दिया तथा पिस्टल का भय दिखाकर कैश व मोबाइल लूट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >