बारिश ने छीना सुखलाल का आशियाना

रीगा : प्रखंड क्षेत्र के सहवाजपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-12 निवासी सुखलाल महतो का घर सोमवार की देर रात अचानक गिर गया. सुखलाल पूरे परिवार के साथ घर में था. हालांकि, घर के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. लगातार पांच दिनों तक हुई बारिश के कारण धराशाई हुए घर में रखा अनाज […]

रीगा : प्रखंड क्षेत्र के सहवाजपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-12 निवासी सुखलाल महतो का घर सोमवार की देर रात अचानक गिर गया. सुखलाल पूरे परिवार के साथ घर में था. हालांकि, घर के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे.

लगातार पांच दिनों तक हुई बारिश के कारण धराशाई हुए घर में रखा अनाज बर्बाद हो गया. सुखलाल मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है. सुखलाल महतो एक ही घर में पूरे परिवार के साथ अनाज, कपड़ा व बरतन आदि जीवनोपयोगी सामग्रियों को रखकर गुजारा करता था. अब घर गिरने के बाद वह दूसरे के घर में शरण लिये हुआ है. सामाजिक कार्यकर्ता मनोज भगत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को अपने स्तर से आर्थिक सहयोग करने के साथ ही सरकारी स्तर पर भी राहत दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >