सीतामढ़ी़ :एमडी की पत्नी ने को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पर किया केस

सीतामढ़ी़ : दी सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ पारस नाथ प्रसाद की पत्नी वीणा देवी ने अपने पति की जान पर खतरे का अंदेशा जाहिर करते हुए डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुरुवार को दर्ज प्राथमिकी में बैंक की चेयरमैन मधु प्रिया, उनके पति सुधीर कुंवर, सुरेंद्र राय तथा […]

सीतामढ़ी़ : दी सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ पारस नाथ प्रसाद की पत्नी वीणा देवी ने अपने पति की जान पर खतरे का अंदेशा जाहिर करते हुए डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुरुवार को दर्ज प्राथमिकी में बैंक की चेयरमैन मधु प्रिया, उनके पति सुधीर कुंवर, सुरेंद्र राय तथा चालक आकाश को आरोपित किया गया है. डॉ प्रसाद मूल रूप से पटना के रहनेवाले हैं.
प्राथमिकी में वीणा देवी ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को अपराह्न करीब 12 बजे चार से पांच व्यक्ति उसके आवास पर आकर दरवाजा पिटने लगे. उन्होंंने जब दरवाजा खोलकर पूछा, तो उनलोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि एमडी कहां है? मुझे पत्र प्राप्त कराना है.
वह बोली कि एमडी साहब उपमुख्यमंत्री की बैठक में गये हैं, तो उन्होंने जान मारने की नीयत से कलाई पकड़ लिया और गाली-गलौज किया. उन्होंने पति को दूरभाष पर खबर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >