दर्जनों घरों व दुकानों में घुसा बारिश का पानी

सीतामढ़ी : पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है. शहर के अधिकतर इलाकों में जल भराव के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शहर स्थित गोदामों समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी घुसने लगा है. दर्जनों घरों, लॉजों एवं संस्थानों में जल भराव […]

सीतामढ़ी : पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है. शहर के अधिकतर इलाकों में जल भराव के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शहर स्थित गोदामों समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी घुसने लगा है.

दर्जनों घरों, लॉजों एवं संस्थानों में जल भराव ने लोगों के समक्ष मुसीबत खड़ी कर दी है. लगातार बारिश के चलते सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है. लगातार बारिश से शहर के मंडियों में कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ा है.रघुनाथपुरी, प्रताप नगर, कोट बाजार व जानकी स्थान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के अलावा वार्ड-14, 7, 20, 21, 01, 02, 04 व वार्ड नंबर-26 समेत पूरा शहर लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >