सीतामढ़ी : पुनौरा स्थित मां जानकी की जन्म स्थली पर शुक्रवार से तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव शुरू होगा.महोत्सव का उद्घाटन जिला के प्रभारी मंत्री सह नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा करेंगे. पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में होने वाले उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहकारिता मंत्री राणा रणधीर मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवहर सांसद रमा देवी, सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू, राज्य सभा सदस्य प्रभात झा के अलावा जिले के सभी विधायक व विधान पार्षद को भी आमंत्रित किया गया है. बता दे कि पिछले वर्षों तक सीतामढ़ी महोत्सव दो दिन ही चलता था, लेकिन इस बार डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह के द्वारा तीन दिवसीय कर दिया गया है.
