कन्हौली में करंट से सफाईकर्मी की मौत

सोनबरसा : कन्हौली थाना क्षेत्र के मड़पा गांव के वार्ड नंबर-10 में सोमवार को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक सफाईकर्मी की मौत हो गयी. मृतक चंदन कुमार (25) सोनबरसा रजैला पोखर पटेल नगर निवासी सुगवीर राउत का पुत्र था. वह मड़पा में स्वच्छता कार्यक्रम में सफाईकर्मी था. इलाज के लिए उसे सीतामढ़ी […]

सोनबरसा : कन्हौली थाना क्षेत्र के मड़पा गांव के वार्ड नंबर-10 में सोमवार को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक सफाईकर्मी की मौत हो गयी. मृतक चंदन कुमार (25) सोनबरसा रजैला पोखर पटेल नगर निवासी सुगवीर राउत का पुत्र था. वह मड़पा में स्वच्छता कार्यक्रम में सफाईकर्मी था. इलाज के लिए उसे सीतामढ़ी स्थित नंदीपत मेमोरियल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

युवती की हुई मेडिकल जांच
सीतामढ़ी. नगर के सटे रेडलाइट एरिया बोहा टोला से मुक्त करायी गयी युवती का सोमवार को न्यायालय में 164 का बयान कराया गया. न्यायालय के आदेश पर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच भी की गयी. महिला थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में नगर थाना में स्व अनवर मियां की पत्नी आमना खातून को आरोपित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >