बकरी चराने के विवाद में तीन को मारा चाकू

बैरगनिया : पचटकी राम गांव में गुरुवार को बकरी चराने को लेकर विवाद में कुछ लोगों द्वारा दो लड़की समेत तीन लोगों को चाकू मारकर घायल किये जाने का मामला सामने आया है. मामले में घायल सुबी कुमारी, खुशबू कुमारी व राम सहाय कुमार का सीएचसी में इलाज कराया गया. मामले में जख्मी खुशबू कुमारी […]

बैरगनिया : पचटकी राम गांव में गुरुवार को बकरी चराने को लेकर विवाद में कुछ लोगों द्वारा दो लड़की समेत तीन लोगों को चाकू मारकर घायल किये जाने का मामला सामने आया है. मामले में घायल सुबी कुमारी, खुशबू कुमारी व राम सहाय कुमार का सीएचसी में इलाज कराया गया. मामले में जख्मी खुशबू कुमारी की माता व राजेश महतो की पत्नी उर्मिला देवी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही ज्योतिक सहनी, विजय सहनी,जोखन सहनी, गीता देवी,सुंदर देवी व सुदामा देवी को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में उर्मिला देवी ने आरोप लगाया गया है कि उसकी पुत्री खेत में बकरी चरा रही थी. इसी दौरान आरोपितों ने उसकी पुत्री सुबि कुमारी को गाली-गलौज करने लगा. जब ऐसा करने से वह मना की तो उसके साथ आरोपितों द्वारा मारपीट किये जाने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >