रीगा : अचानक मौसम की मिजाज में परिवर्तन के बाद रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र में आयी आंधी व ओला वृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ. आम व लीची की टिकोले के झड़ जाने के साथ ही खेतों में लगे गेहूं, मसूर, धनिया, सरसों व विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के पौधे को भारी नुकसान हुआ है.
खास कर खेतों में लगे गेहूं के पौधों के गिर जाने से किसान काफी दु:खी हैं. किसान विजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार, चुनचुन कुमार व रवींद्र कुमार सिंह समेत अन्य ने बताया कि काफी खर्च से गेहूं की खेती किया था, पर घर में अनाज आने से पूर्व ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. लगातार पुरवा हवा चलने से अब भी ओलावृष्टि व वर्षा की पूरी संभावना है. तेज आंधी से क्षेत्र के कई साधारण वर्ग के लोगों की घर से एसबेसटसनुमा छप्पर भी उड़ गया है.
