पांच माह पूर्व ही हुई थी नेयाब की शादी

मैकेनिक का काम कर परिवार का करता था भरण-पोषण आक्रोश में ग्रामीण, पिता ने कहा- हत्यारे को मिले फांसी की सजा सीतामढ़ी : नगर के सटे मेहसौल वार्ड नंबर-छह निवासी मो कादिर उर्फ लालबाबू के पुत्र मो नेयाब की हत्या से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी शायबा परवीन के हाथों की […]

मैकेनिक का काम कर परिवार का करता था भरण-पोषण

आक्रोश में ग्रामीण, पिता ने कहा- हत्यारे को मिले फांसी की सजा
सीतामढ़ी : नगर के सटे मेहसौल वार्ड नंबर-छह निवासी मो कादिर उर्फ लालबाबू के पुत्र मो नेयाब की हत्या से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी शायबा परवीन के हाथों की मेहंदी अभी पूरी तरह से मिटी भी नहीं थी कि पति का साथ छूट गया.
पांच माह पूर्व ही मो नेयाब की शादी दरभंगा जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव निवासी उसके रिश्ते के मामा की पुत्री शायबा परवीन के साथ हुई थी. मृतक नेयाब आठ भाइयों में बड़ा था. उसके पिता मो कादिर उर्फ लालबाबू नगर के स्टेशन रोड में टेबल पर घड़ी मरम्मत की दुकान चलाता है. मृतक ग्रिल मैकेनिक का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. उसकी हत्या से गांव में मातम का माहौल कायम है.
स्थानीय लोग खुले तौर पर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मृतक के पिता का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. गांव के लोग भी नेयाब की हत्या से दु:खी हैं. पुलिस व प्रशासन के प्रति भी लोग आक्रोश जाहिर कर रहे हैं.
रोड जाम से घंटों फंसे रहे यात्री: हत्या के बाद आजाद चौक चार घंटों तक जाम रहा. इससे सीतामढ़ी-पुपरी, सीतामढ़ी-सुरसंड-भिट्ठामोड़-परिहार-बेला व सोनबरसा जानेवाली गाड़ियां जहां-तहां रुकी रही. तेज धूप में सवारियों की हालत परेशान करनेवाली थी. रोड जाम हटने के इंतजार में वाहनों की लंबी कतारें लगी थी, जो जाम हटने के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >