उड़नदस्ता टीम का हुआ गठन

सीतामढ़ी : लोस चुनाव में अवैध कार्यों पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है. यह टीम चुनाव कार्य में अवैध राशि देने, शराब, अवैध आग्नेयास्त्र, वोटरों को प्रलोभन देने/डराने-धमकाने एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी. यह जिला भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित […]

सीतामढ़ी : लोस चुनाव में अवैध कार्यों पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है.

यह टीम चुनाव कार्य में अवैध राशि देने, शराब, अवैध आग्नेयास्त्र, वोटरों को प्रलोभन देने/डराने-धमकाने एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी. यह जिला भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित है.
इसकी सीमा कई जिलों क्रमशः पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व मधुबनी से जुड़ी है. इस कारण उक्त गतिविधियों को रोकने के लिए इस टीम का गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >