सीतामढ़ी : पुलिस हिरासत में दो अपराधियों की मौत, थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित

सीतामढ़ी : बाइक लूट के दौरान औराई के जीवाजोर निवासी राकेश की हत्या करने में गिरफ्तार दो बदमाशों की मौत बुधवार को पुलिस हिरासत में हो गयी. दोनों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाने के रमडीहा निवासी मो गुफरान आलम व मो तस्लीम के रूप में की गयी. पुलिस हिरासत में मौत होने […]

सीतामढ़ी : बाइक लूट के दौरान औराई के जीवाजोर निवासी राकेश की हत्या करने में गिरफ्तार दो बदमाशों की मौत बुधवार को पुलिस हिरासत में हो गयी. दोनों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाने के रमडीहा निवासी मो गुफरान आलम व मो तस्लीम के रूप में की गयी.
पुलिस हिरासत में मौत होने पर जोनल आइजी नैयर हसनैन खान ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. उनके निर्देश पर एसपी डी अमरकेश ने डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह समेत आठ पुल��सकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, आइजी के निर्देश पर डीआइजी रवींद्र कुमार ने देर रात सीतामढ़ी पहुंच कर मामले की जांच की. आइजी ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मापदंड के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
इधर, डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड में शामिल तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम से शव का पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया है. हालांकि, पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ भी खुलासा करने से परहेज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >