फाइनेंस कर्मी से लूट की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मवाना चौक के समीप मंगलवार को मैग्मा फाइनेंस के कर्मी से कैश लूट मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है. हालांकि बुधवार को डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पकटोला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाला है. उक्त फुटेज के […]
सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मवाना चौक के समीप मंगलवार को मैग्मा फाइनेंस के कर्मी से कैश लूट मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है. हालांकि बुधवार को डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पकटोला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाला है.
उक्त फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान को लेकर छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि उजले रंग की अपाचे बाइक पर तीन अपराधी सवार थे. बाइक का नंबर 4075 पहचाने की बात पीड़ित कर्मी राहुल कुमार मिश्रा ने ही है. उधर देर शाम घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़ित राहुन ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह मैग्मा फिनकार्प लिमिटेड की सीतामढ़ी शाखा में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है.
उसका कार्य कंपनी के ग्राहकों से ऋण के किस्त का पैसा प्राप्त कर उसे शाखा कार्यालय में जमा करना है. 26 फरवरी को वह कर्मी मुकेश कुमार झा एवं राहुल कुमार झा के साथ ग्राहकों से ऋण का किस्त लेकर कोइली बाजार से सीतामढ़ी लौट रहा था. इसी क्रम में दिन के लगभग 12.30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने कनपट्टी में पिस्टल सटाकर बैग में रखे दो लाख 66 हजार 995 रुपये व टैब लूट लिया.
जिले में सक्रिय है लुटेरों का गिरोह : पिछले लगभग एक वर्ष से जिले में इस प्रकार की लूट का सिलसिला जारी है. गिरोह ने अब तक आधा दर्जन से उपर फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से लूट की घटना को अंजाम दिया है. हाल हीं में सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा में लूट की घटना सामने आयी थी. इसके अलावा रून्नीसैदपुर, महिंदवारा, पुनौरा, रीगा, परसौनी, बैरगनिया थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट की गयी थी.