सीतामढ़ी: रीगा चीनी मिल में मजदूरों की हड़ताल से पेराई ठप

सीतामढ़ी/रीगा : मांगों को लेकर शनिवार की आधी रात को मजदूरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से रीगा चीनी मिल में पेराई ठप हो गयी है. रीगा मिल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूर काम छोड़कर चीनी मिल के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे हैं. मिल मजदूरों के अचानक हड़ताल […]

सीतामढ़ी/रीगा : मांगों को लेकर शनिवार की आधी रात को मजदूरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से रीगा चीनी मिल में पेराई ठप हो गयी है. रीगा मिल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूर काम छोड़कर चीनी मिल के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे हैं.

मिल मजदूरों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से लगभग 45 हजार से अधिक गन्ना किसानों की चिंता बढ़ गयी है. हड़ताल से मिल में गन्ना का क्रय प्रभावित है, जिससे गन्ना लदे ट्रक, ट्रैक्टर व बैलगाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं. हालांकि हड़ताल समाप्त करने को लेकर यूनियन के नेताओं से वार्ता चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >