सीतामढ़ी : पुत्र के लिए देवरों ने भाभी की चढ़ा दी बलि

सीतामढ़ी : डुमरा थाने के शिवहर गांव में सोमवार की रात देवरों अनिल मुखिया, सुनील मुखिया व वीर मुखिया ने ओझा के कहने पर भाभी सुनीता देवी की बलि चढ़ा दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के पति भगवान लाल मुखिया ने पुलिस को बताया कि मेरे दो बच्चे हैं, जबकि […]

सीतामढ़ी : डुमरा थाने के शिवहर गांव में सोमवार की रात देवरों अनिल मुखिया, सुनील मुखिया व वीर मुखिया ने ओझा के कहने पर भाभी सुनीता देवी की बलि चढ़ा दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला के पति भगवान लाल मुखिया ने पुलिस को बताया कि मेरे दो बच्चे हैं, जबकि छोटे भाई सुनील को पुत्र नहीं हो रहा था. इसके लिए वह धबौली निवासी ओझा विनोद राम के पास पहुंचा. ओझा ने सुनील को बताया कि उसकी भाभी डायन है. भाभी की बलि देनी होगी. सोमवार की रात ओझा उसके घर पहुंचा तथा तांत्रिक विद्या के बाद तीनों भाइयों ने तेज धारदार हथियार से सुनीता की गला रेत कर हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >