रीगा में पुलिस हाथ पर हाथ मलती रही, 10 मिनट में लूट लिये पांच लाख

सात महीने के अंदर तीसरी व 14 दिन के अंदर किशन गैस के कर्मचारी से तीसरी बार लूट रीगा थाना क्षेत्र में कैश लूट की घटनाएं बढ़ीं, बदमाशों के सॉफ्ट टारगेट पर एजेंसियां रीगा : जिले के रीगा थाना क्षेत्र में अपराधी ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. मंगलवार को भी बदमाशों ने […]

सात महीने के अंदर तीसरी व 14 दिन के अंदर किशन गैस के कर्मचारी से तीसरी बार लूट

रीगा थाना क्षेत्र में कैश लूट की घटनाएं बढ़ीं, बदमाशों के सॉफ्ट टारगेट पर एजेंसियां
रीगा : जिले के रीगा थाना क्षेत्र में अपराधी ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. मंगलवार को भी बदमाशों ने दिनदहाड़े 10 मिनट के अंदर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये और पुलिस हाथ मलती रही गयी. खासतौर पर कैस लूट की घटनाएं बदमाशों के सॉफ्ट टारगेट पर है. बदमाशों के दु:स्साहस को देख कर व्यापारियों व आमलोगों में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है. जिसका जवाब देने में पुलिस अब अपने आप को असहज महसूस कर रही है. दिलचस्प बात यह भी है कि किशन गैस एजेंसी के गोदाम व कर्मचारी से बदमाशों ने सात माह के अंदर तीसरी व 14 दिन के अंदर दूसरी बार लूट की घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >