पिकअप वैन से 1200 लीटर स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम रीगा रोड रिंग बांध से पिकअप वैन पर लदा 1200 लीटर स्प्रिट बरामद किया है.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम रीगा रोड रिंग बांध से पिकअप वैन पर लदा 1200 लीटर स्प्रिट बरामद किया है. इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी रजी अहमद एवं सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा निवासी नीरज कुमार साह के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >