बालिका कबड्डी टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन

जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम में रविवार को सीतामढ़ी जिला बालिका कबड्डी टीम का चयन किया गया.

डुमरा. जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम में रविवार को सीतामढ़ी जिला बालिका कबड्डी टीम का चयन किया गया. इसके लिए आयोजित की गयी चयन प्रतियोगिता में 40 बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें 12 खिलाड़ियों का चयन कर जिले का बालिका टीम का गठन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए संरक्षण पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चयनित टीम सिवान में 26 से 28 फरवरी को आयोजित होने वाली सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. उक्त टीम मंगलवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेगी. इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन, जूही कुमारी, गायत्री कुमारी व संरक्षक अतुल कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >