12 प्रखंड सह अंचल कार्यालयों को मिलेगा जी प्लस टू भवन

नये वर्ष में जिले के 12 प्रखंडों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश प्रशासनिक भवन मिलने की उम्मीद है.

डुमरा. नये वर्ष में जिले के 12 प्रखंडों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश प्रशासनिक भवन मिलने की उम्मीद है. इन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन (जी प्लस टू) के निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इनमें कई स्थानों पर कार्य प्रारंभ भी करा दिया गया है तो कोई स्थानों पर पुराने भवन को हटाने की कार्रवाई चल रही है. जिन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण हो रहा है उनमे डुमरा, परिहार, सोनबरसा, रीगा, मेजरगंज, बैरगनिया, सुप्पी, सुरसंड, पुपरी, बथनाहा, चोरौत व परसौनी शामिल है. 16.62 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में बीडीओ, सीओ के अलावे सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों का कार्यालय संचालित होगा. वहीं परसौनी व चोरौत में 30 करोड़ के लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के साथ-साथ आवासीय परिसर का भी निर्माण कराया जा रहा है.

–एक ही भवन में संचालित होगा सभी विभाग

भवन निर्माण विभाग ने भवन की बनावट व संरचना को इस तरह तैयार किया है, जिसमे सभी प्रशासनिक कार्यालय एक ही परिसर में संचालित हो सके. इस भवन में सौर ऊर्जा व वर्षा जल संचयन प्रणाली जैसी पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाते हुए भवन के छत पर सोलर पैनल व जल संचयन प्रणाली का अधिष्ठापन कराया जायेगा.

–इन सुविधाओं से लैश रहेगा भवन︎

सीसीटीवी से निगरानी︎ फायर सेफ्टी सिस्टम︎ डिजिटल रिकॉर्ड रूम︎ आरटीपीएस सर्विस काउंटर︎ आगंतुक प्रतीक्षा कक्ष︎ आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल︎ दिव्यांगजनों के लिए रैम्प︎ रूफटॉप सोलर पैनल︎ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

–क्या कहते है अधिकारी

जिले के 12 प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण होना है. इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दिया गया है. कई प्रखंडों में निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है. कई प्रखंडों में निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की तैयारी चल रही है. इस वर्ष प्रखंडों को नए भवन मिलने की पूरी उम्मीद है.

रवि प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >