जेल में छापा, मोबाइल कैंची और चाकू बरामद

सीतामढ़ी : राज्य भर के जेलों में चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय मंडलकारा में बुधवार को छापेमारी की गयी. जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जेल सुरक्षा कर्मियों ने विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली. इस दौरान बंदी वार्ड संख्या-एक, जेल अस्पताल व मंदिर के आसपास से पांच मोबाइल, दो बैट्री, […]

सीतामढ़ी : राज्य भर के जेलों में चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय मंडलकारा में बुधवार को छापेमारी की गयी. जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जेल सुरक्षा कर्मियों ने विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली. इस दौरान बंदी वार्ड संख्या-एक, जेल अस्पताल व मंदिर के आसपास से पांच मोबाइल, दो बैट्री, दो चार्जर, दो सिम कार्ड, एक हेडफोन, एक कैंची व पांच चाकू बरामद किये गये. जेल के भीतर चाकू व कैंची मिलने से अधिकारियों के होश उड़ गये. जेल अधीक्षक ने कर्मियों की जमकर क्लास ली. उन्होंने कहा कि जेल के भीतर किस प्रकार आपत्तिजनक सामान आया, इसकी जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे.

इधर, जेल अधीक्षक ने तीन घंटे तक जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली. यहां तक कि शौचालय तक को खंगाल दिया गया. महिला बंदी वार्ड में भी तलाशी लिए जाने की सूचना है. हालांकि, वहां से किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. मामले में बुधवार को डुमरा थाने में प्राथमिकी
जेल में छापा
की गयी है. प्राथमिकी में अज्ञात को आरोपित किया गया है.
69 जेलों में एक साथ हुई थी छापेमारी
मालूम हो कि हाल ही में राज्य पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी के निर्देश पर राज्य भर के 69 जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी थी. इस क्रम में डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह व एसपी विकास वर्मन के संयुक्त नेतृत्व में सीतामढ़ी मंडल कारा में भी तलाशी ली गयी. इस दौरान जेल में गांजा, मोबाइल व तंबाकू समेत अन्य कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी थी. इस संदर्भ में कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर शिलानाथ सिन्हा के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
जब्त सामान में हेडफोन, चार्जर बैट्री व सिम भी शामिल
सामान मिलने पर जेल अधीक्षक
ने कर्मियों की लगायी क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >