नहीं सुधरे ठेकेदार, घटिया िनर्माण देख लोगों ने फिर रोका नाली निर्माण कार्य

सीतामढ़ी : नगर के वार्ड नंबर-23 में चल रहे पक्की गली व नाला निर्माण का काम स्थानीय वार्ड पार्षद समेत स्थानीय निवासियों ने बुधवार को एक बार फिर रोक दिया. घटिया निर्माण कार्य देख भड़के स्थानीय लोगों ने तीन-चार दिन पूर्व भी निर्माण कार्य रोक दिया था. स्थानीय वार्ड पार्षद जयनारायण राउत द्वारा संवेदक को […]

सीतामढ़ी : नगर के वार्ड नंबर-23 में चल रहे पक्की गली व नाला निर्माण का काम स्थानीय वार्ड पार्षद समेत स्थानीय निवासियों ने बुधवार को एक बार फिर रोक दिया. घटिया निर्माण कार्य देख भड़के स्थानीय लोगों ने तीन-चार दिन पूर्व भी निर्माण कार्य रोक दिया था.

स्थानीय वार्ड पार्षद जयनारायण राउत द्वारा संवेदक को स्पष्ट कह दिया गया था कि नाला व गली का निर्माण होगा तो गुणवत्तापूर्ण होगा, अन्यथा निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा. वार्ड पार्षद श्री राउत व स्थानीय निवासी देवेन साह समेत अन्य लोगों ने बताया कि मामले को लेकर स्थानीय दर्जनों लोगों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की गयी थी, लेकिन किसी प्रकार की जांच नहीं करायी गयी. तीन-चार दिन काम रोकने के बाद बुधवार को संवेदक द्वारा पुन: राजमिस्त्रियों व मजदूरों को निर्माण कार्य के लिए भेज दिया गया, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया. पूर्व की तरह निर्माण कार्य शुरू किया गया.
मोहल्ले के लोगों की नजर निर्माण कार्य की ओर जैसे ही गयी, लोग भड़क गए. वार्ड पार्षद को बुलवाया. हंगामा खड़ा हो गया. कुछ ही देर में नगर अभियंता आलोक कुमार पहुंचे और संवेदक तथा वार्ड पार्षद समेत मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह काम शुरू कराने का प्रयास किया. नगर अभियंता राजमिस्त्रियों व मजदूरों को समझा-बुझाकर उधर गए और इधर पुन: नियम के विपरित निर्माण कार्य कराया जाने लगा. स्थानीय लोगों ने पुन: वार्ड पार्षद श्री राउत को बुलाकर कराये जा रहे काम का विरोध किया,
जिसके बाद वार्ड पार्षद ने काम बंद करा दिया. स्थानीय लोगों का कहना था कि नाली का निर्माण इसलिए कराया जाता है कि छोटे नालियों का पानी बड़े नाला में गिरे और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, लेकिन निर्माण कराये जा रहे नाली में अभी से ही बड़े नाले का पानी भर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >