परतापुर में चार घर राख

बेलसंड : थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में मंगलवार को अपराह्न बिजली के शाॅर्ट सर्किट से अचानक रामबालक साह के घर में आग लग गयी. तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया. मुखिया पति परमानंद सिंह कुशवाहा ने इसकी सूचना एसडीओ सुधीर कुमार को मोबाइल पर दी. सूचना पर […]

बेलसंड : थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में मंगलवार को अपराह्न बिजली के शाॅर्ट सर्किट से अचानक रामबालक साह के घर में आग लग गयी. तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया.

मुखिया पति परमानंद सिंह कुशवाहा ने इसकी सूचना एसडीओ सुधीर कुमार को मोबाइल पर दी. सूचना पर अग्निशामक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस घटना में ग्रामीण रामबालक साह, राजेश साह, मुकेश साह, गजाधर साह का घर जलकर कर राख हो गया.
जिसमें घर में रखा अनाज, कपड़ा, बरतन, फर्नीचर के साथ ही नगद और जेवरात जल गया. अगलगी में घर गंवाने के बाद चारों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. मुखिया पति ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से पांच-पांच सौ रुपये दिये है. अंचल अधिकारी अरविंद प्रताप शाही बताया कि मुखिया द्वारा पीड़ित परिवारों की सूची भेजी गयी है, घटना का निरीक्षण कर आगे की कार्यवाही शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >