लावारिस महिला के शव को दो गज जमीन नहीं

सीतामढ़ी : चार दिनों से अस्पताल परिसर स्थित शव अंत्यपरीक्षण भवन में एक लावारिस महिला के शव को दो गज जमीन नहीं मिलने को लेकर प्रभात पड़ताल के बाद संबंधित थाना व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. मुक्तिधाम के राजा द्वारा 25 सौ रुपये से कम में शव को दफनाने से इनकार करने की जानकारी […]

सीतामढ़ी : चार दिनों से अस्पताल परिसर स्थित शव अंत्यपरीक्षण भवन में एक लावारिस महिला के शव को दो गज जमीन नहीं मिलने को लेकर प्रभात पड़ताल के बाद संबंधित थाना व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. मुक्तिधाम के राजा द्वारा 25 सौ रुपये से कम में शव को दफनाने से इनकार करने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बेमन तैयार हो गये.

उन्होंने चौकीदार को मुक्तिधाम के राजा को 25 सौ रुपये देने को कहा. 25 सौ रुपये प्राप्त होने के बाद महिला के शव को दफनाया गया. हालांकि, इस दौरान प्रभात पड़ताल में सिविल सर्जन, सदर डीएसपी, सर्कल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष से अलग-अलग बात कर कायदे-कानून की जानकारी ली गयी. जो अलग-अलग था. जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि शव को दफनाने में आनेवाले खर्च को थानाध्यक्ष अपने वेतन या अन्य मद से खर्च करते हैं. डीएसपी ने बताया कि लावारिस शव को दफनाने के लिए तीन हजार रुपये का प्रावधान है.

थानाध्यक्ष का आवेदन मिलने के बाद उक्त रकम को दिया जाता है. सर्कल इंस्पेक्टर ने बताया कि कागजी खानापूर्ति के बाद 1500 रुपये शव को दफनाने के लिए दिया जाता है. सिविल सर्जन ने कहा कि शव दफनाने में स्वास्थ्य विभाग की कोई भूमिका नहीं है, जबकि कुछ थानाध्यक्ष ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वे लोग स्टेशनरी के लिए मिलने वाली राशि या अपने वेतन मद से मुक्तिधाम के राजा को मुंहमांगी रकम देकर शव दफनाते हैं.
क्या है मामला
जिले के रून्नीसैदपुर थाना अंतर्गत मोरसंड बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में गत 16 अप्रैल को एक महिला की मौत हो गयी थी. पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे रखने के बाद दो उसे दफन करने के लिए दो चौकीदार मुक्तिधाम के राजा (शव को जलाने व दफानाने वाला) को एक हजार रुपया देने के लिए तैयार थे, लेकिन 25 सौ रुपया से कम पर बात नहीं बन रही थी. बगैर फ्रिजर के चार दिन से शव रहने के कारण बदबू आने लगी थी. इसी दौरान चौकीदार के माध्यम से यह जानकारी मिलने के बाद प्रभात पड़ताल के दौरान पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने के बाद गुरुवार की शाम मुक्तिधाम के राजा को मुंहमांगी रकम देकर महिला के शव को दफना दिया गया.
बोले थानाध्यक्ष
मुरारी प्रसाद कहते हैं कि चौकीदार से जानकारी मिलने के बाद मुक्तिधाम के राजा को मुंहमांगी रकम देकर गुरुवार की शाम शव को दफना दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >