सीतामढ़ी : अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा टोले गड़हिया में अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर शुक्रवार की शाम आरोपित के परिजन समेत ग्रामीणों ने हमला कर दिया. भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी की तथा लाठी-डंडे से प्रहार किया. रोड़ेबाजी में थानाध्यक्ष कंचन भास्कर के […]

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा टोले गड़हिया में अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर शुक्रवार की शाम आरोपित के परिजन समेत ग्रामीणों ने हमला कर दिया. भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी की तथा लाठी-डंडे से प्रहार किया.
रोड़ेबाजी में थानाध्यक्ष कंचन भास्कर के अलावा जमादार एजाज खान, राजनाथ राय समेत आठ पुलिसकर्मी व ग्रामीण चौकीदार चोटिल हुए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि वह प्राथमिकी कांड संख्या-173/17 के आरोपित प्रगास राय के पुत्र जयचंद्र राय उर्फ जितेंद्र राय को गिरफ्तार करने गये थे. 10 जून 2017 को उसके विरुद्ध लड़की को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 13 दिन पूर्व डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा से पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया था.
164 के बयान में लड़की ने अपहर्ता के विरोध में बयान दिया था. जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस दल आरोपित को गिरफ्तार करने गयी थी. पुलिस दल ज्योंहि आरोपित के घर पहुंचा, परिजन आक्रोशित हो गये. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. थानाध्यक्ष से तू-तू-मैं-मैं के बाद भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी की तथा लाठी-डंडा भी बरसाया.
इस दौरान पुलिस पीछे हटने पर मजबूर हो गयी. थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गणेशी राय, नरेश राय, शंभू राय, सुरेश राय, बउए जी राय, निरंजन राय, श्रीपति राय, हितो राय, रामविनय राय, महेंद्र राय, गनौर राय, बतहू राय, नागेंद्र राय, मो इदरीश, योगेंद्र राय समेत अन्य सौ अज्ञात आरोपित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >