बैरगनिया : एसएसबी 20 वीं बटालियन के एएचटी की ऑपरेशन टीम के एएसआइ मोर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम बैरगनिया स्टेशन पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार चार बिचौलियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
एसएसबी ने पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के साथ इन बिचौलियों को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले किया था. पकड़े गये बिचौलियों में पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना के खरुया निवासी चंदेश्वर सिंह, घोड़ासहन थाना के शेख टोली लौखान के खुर्शीद आलम, रीगा थाना के बुलाकीपुर के विपिन कुमार व नेपाल के रौतहट जिले के लक्ष्मीनिया के आशिक आलम के रूप में की गयी है.
सहायक सेनानायक अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मुक्त कराये गये बाल श्रमिकों को मुंबई के बेल्ट फैक्ट्री व कपड़ा फैक्ट्री में काम कराने के लिये बिचौलिया उसे कर्मभूमि एक्सप्रेस से मुंबई ले जाने की तैयारी में थे. एनजीओ सेंटर डायरेक्ट के सहयोग से इस कार्रवाई को टीम ने अंजाम दिया. जीआरपी ने बिचौलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
