कपड़े व चार बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बैरगनिया : स्थानीय बोर्डर से सटे नेपाल के रौतहट जिले के सोनर्निया गांव के समीप तस्करों व नेपाल सशस्त्र बलों के बीच मंगलवार की देर रात झड़प होने का मामला सामने आया है. इस दौरान नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक राउंड फायरिंग किया. सशस्त्र बलों द्वारा की गयी फायरिंग के […]

बैरगनिया : स्थानीय बोर्डर से सटे नेपाल के रौतहट जिले के सोनर्निया गांव के समीप तस्करों व नेपाल सशस्त्र बलों के बीच मंगलवार की देर रात झड़प होने का मामला सामने आया है.

इस दौरान नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक राउंड फायरिंग किया. सशस्त्र बलों द्वारा की गयी फायरिंग के बाद मौके से भाग रहे एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, मौके से करीब सात लाख रुपये की तस्करी का भारतीय कपड़ा जब्त करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त चार भारतीय नंबर की बाइक भी बरामद की गयी. रौतहट के बीओपी सरमुजवा के सशस्त्र बल इंचार्ज इंस्पेक्टर सुंदर श्रेष्ठ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई के तहत हवाई फायरिंग की गयी,
जिसके बाद तस्कर अपना तस्करी का समान व बाइक छोड़कर भागने लगे. इस दौरान जवानों ने खदेड़ कर पूर्वी चंपारण के अगरवा निवासी विकास कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं, मौके से बाइक पर लदे करीब छह लाख 73 हजार 90 रुपये मूल्य का तस्करी का भारतीय कपड़ा बरामद किया गया. जब्त सभी कपड़े भारतीय सीमा क्षेत्र के बैरगनिया व घोड़ासहन से लाये गये थे. करीब चार से पांच तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर भाग निकले. जब्त कपड़े, बाइक व गिरफ्तार तस्कर को गौर स्थित भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया.
शिकंजा
बैरगनिया से सटे नेपाल के सोनर्निया गांव का मामला
पुलिस व तस्करों के बीच हुई
झड़प, हवाई फायरिंग
लाखों मूल्य के कपड़े व बाइक छोड़कर भागे तस्कर
50 हजार समेत थैला गायब, पुलिस से शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >