सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में कुछ लोगों द्वारा पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी करने के बाद नाबालिग पुत्री को अगवा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. बताया है कि पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया था.
इस संबंध में पत्नी ने थाने में प्राथमिकी कांड संख्या-64/18 दर्ज करायी थी. पुलिस द्वारा पुत्री की बरामदगी के पश्चात छह अप्रैल को सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. नाबालिग पाते हुए उसे थाना द्वारा माता-पिता के हवाले कर दिया गया. सीतामढ़ी से लौटने के क्रम में रात्रि लगभग आठ बजे गांव के ही शिववचन पांडेय के बांसबारी के पास भाला,
गंड़ासा एवं नलकटुआ से लैस आरोपितों ने तीन-चार अज्ञात के साथ मिलकर पति-पत्नी की पिटाई कर जख्मी कर दिया तथा पुत्री को अगवा कर ले गया. आवेदन में सूचक ने कहा है कि आरोपित लोग परिवार समेत हत्या की धमकी दे रहा है.
