सीतामढ़ी : शहर के जानकी स्थान वार्ड नंबर छह में पत्नी ने पति को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. पीड़ित राजस्थान के जयपुर निवासी दीपक कुमार ने एक आवेदन नगर थाना पुलिस को दिया है.
कहा है कि मेरी शादी चार साल पूर्व वार्ड नंबर छह में आरती कुमारी से हुआ था. अभी वह भवानी ड्रग दवा दुकान में काम करता है. पत्नी के साथ वह नंदलाल प्रसाद के मकान में रहता है. इसी बीच दस दिन पहले पत्नी पड़ोसी जितेंद्र मंडल के साथ घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नकदी के साथ फरार हो गयी.
