सीतामढ़ी : आपके प्रतिष्ठान, घर या कार्यालय में पहले से लगा फोन चालू है या बंद हो गया है, तो उन पुराने या नये फोन की घंटी अब आपके मोबाइल पर बजेगी. इसके लिए बेसिक फोन की जरूरत नहीं होगी. भारत संचार निगम लिमिटेड की उक्त योजना काफी कारगर साबित होने की बात कही जा रही है. जानकारों की माने तो निजी कंपनियों की तरह विभाग उपभोक्ताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करा सकती है. प्रचार-प्रसार के आभाव में सरकार की अधिकांश योजनाएं कुछ ही दिनों बाद दम तोड़ देती है.
अब मोबाइल पर बजेगी बेसिक फोन के कॉल की घंटी
सीतामढ़ी : आपके प्रतिष्ठान, घर या कार्यालय में पहले से लगा फोन चालू है या बंद हो गया है, तो उन पुराने या नये फोन की घंटी अब आपके मोबाइल पर बजेगी. इसके लिए बेसिक फोन की जरूरत नहीं होगी. भारत संचार निगम लिमिटेड की उक्त योजना काफी कारगर साबित होने की बात कही जा […]

विभाग का असीम प्लान लांच: विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए असीम प्लान लांच की है. उक्त प्लान के तहत बेसिक नंबरों को मोबाइल से लिंक कर बेसिक पर आने वाले कॉल्स को मोबाइल पर डायवर्ट कर देगा. उपभोक्ताओं को उक्त सुविधा के लिए पूरे वर्ष भर में मामूली राशि देनी पड़ेगी. इनमें केवल इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी.
वर्ष भर के लिए 99 रुपया शुल्क: असीम प्लान के तहत पुराने फोन नंबर (बीएसएनएल) को मोबाइल के साथ अटैच करने या बेसिक फोन के लिए वर्ष भर के लिए महज 99 रुपया खर्च करना पड़ेगा. इसके तहत अन्य कारणों के लिए मोबाइल से बेसिक फोन को लिंक करवाने पर अतिरिक्त खर्च नहीं लगेगा. खास बात यह कि प्लान के तहत उपभोक्ता को अपनी पसंद का नंबर मिलेगा, जो विभाग के पास उपलब्ध होंगे. पुराने बंद हुए बेसिक फोन के नंबर को चालू कर मोबाइल से जुड़वाने की सुविधा मिलेगी.
गुड न्यूज
बीएसएनएल के असीम प्लान के तहत मिलेगी इनकमिंग की सुविधा
बेसिक फोन से उबे उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले
हैंडसेट व तार के जाल से छुट्टी: बेसिक फोन की सुविधा के लिए अब हैंडसेट व तार खरीदने जैसा कोई कार्य नहीं करना पड़ेगा. जिन क्षेत्रों में टेलीफोन के खंभे नहीं है, वैसे क्षेत्रों के लोगों के लिए यह योजना काफी उपयोगी होगी. यही नहीं तार से जुड़े नहीं होने के कारण तार टूटने व मोबाइल कनेक्शन ठप होने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. पूर्व में बार-बार तार टूटने के कारण बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन कटवा लिया गया था.
क्या कहते हैं एसडीइ
दूरभाष केंद्र के एसडीइ आशुतोष कुमार ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड की उक्त योजना उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी. इसका लाभ व्यावसायिक समेत सभी प्रकार के बेसिक नंबरों पर उपलब्ध होगा. आनेवाले समय में बीएसएनएल की ओर से अन्य कई आकर्षक योजनाएं लांच होगी.
आशुतोष कुमार, एसडीइ