बैरगनिया में अवैध क्लिनिक पर छापेमारी, दो डॉक्टर गिरफ्तार

बैरगनिया(सीतामढ़ी) : सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को नगर के करीब आधा दर्जन चिकित्सकों के क्लिनिक व जांच घरों पर छापेमारी कर बिना लाइसेंस के क्लिनिक चला रहे दो डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान नगर के हॉस्पिटल रोड व चूड़ा मिल में क्लिनिक […]

बैरगनिया(सीतामढ़ी) : सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को नगर के करीब आधा दर्जन चिकित्सकों के क्लिनिक व जांच घरों पर छापेमारी कर बिना लाइसेंस के क्लिनिक चला रहे दो डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान नगर के हॉस्पिटल रोड व चूड़ा मिल में क्लिनिक चला रहे डॉ फैयाज व डॉ डीएन राज के रूप में की गयी है.

गिरफ्तार डॉ फैयाज के क्लिनिक से चिकित्सकीय उपकरण व लेटर पैड बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चिकित्सकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा.
पुलिस की टीम नगर के गोशाला रोड स्थित डॉ असलम परवेज, काली मंदिर रोड स्थित डॉ सदाब, डॉ एखलाख के क्लिनिक में भी छापेमारी करने पहुंची थी, परंतु वह वहां से क्लिनिक बंद कर फरार था. पुलिस की टीम द्वारा डॉक्टरों के क्लिनिक पर की गयी छापेमारी की सूचना के बाद पूरे नगर के फर्जी चिकित्सकों में हड़कंप मच गया था. सभी अवैध क्लिनिक के संचालक अपने-अपने क्लिनिक को बंद करके फरार हो गये थे.
मालूम हो कि आरटीआइ कार्यकर्ता भकुरहर निवासी विनोद कुमार के शिकायत पर डीएम के आदेश पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र शाही ने उक्त पांचों चिकित्सकों के खिलाफ 21 अक्तूबर 2017 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसके बावजूद भी ये चिकित्सक बेखौफ अपने क्लिनिक का संचालन कर रहे थे.
गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक से उपकरण व लेटर पैड बरामद
पुलिसिया कार्रवाई के बाद कई फर्जी डॉक्टर व कर्मी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >