नानपुर में शिक्षक को मारी गोली

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : नानपुर थाना क्षेत्र के उखड़ा चौक पर अपराधियों ने बुधवार सुबह एक शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी उखड़ा गांव निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र मुकेश कुमार ठाकुर (40) पतनुका मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय सुबह लगभग 9.30 बजे […]

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : नानपुर थाना क्षेत्र के उखड़ा चौक पर अपराधियों ने बुधवार सुबह एक शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी उखड़ा गांव निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र मुकेश कुमार ठाकुर (40) पतनुका मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय सुबह लगभग 9.30 बजे चौक पर वह टहलते हुए किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे. इसी क्रम में लाल रंग की बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे.

एक ने शिक्षक से बात करते हुए गोली चला दी, जो सीने के निचले हिस्से में लगी. जाते हुए अपराधियों ने पीछे से और दो गोली मारकर लहूलुहान कर दिया. जब तक लोग दौड़ते तीनों बाइक पर सवार होकर पनतुका के रास्ते निकल गये. बेहोशी की हालत में श्री ठाकुर को नानपुर के निजी क्लिनिक में ले जाया गया. वहां से मुजफ्फरपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

नानपुर में शिक्षक
सूचना मिलने पर पुपरी एएसपी सह एसडीपीओ पंकज कुमार, नानपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम छापेमारी शुरू की है, लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं मिल रहा है. एएसपी ने बताया कि चौक पर मौजूद दुकानदार का बयान लिया गया है. अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही सभी गिरफ्त में होंगे.
जानकारी के अनुसार, श्री ठाकुर घर से तैयार होकर सीतामढ़ी में आयोजित तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने जाने के लिए चौक पर किसी परिचित बाइक सवार के आने का इंतजार कर रहे थे. वह मोबाइल पर किसी से बात भी कर रहे थे. इसी क्रम में बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचकर पहले बात की, फिर गोली मार दी. घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक के होश में आने के बाद बयान दर्ज किया जायेगा, इसके बाद ही कुछ खुलासा संभव है. दिनदहाड़े हुई घटना से हर कोई स्तब्ध है. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने शिक्षक पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिक्षक जोरदार आंदोलन करेंगे.
उखड़ा चौक की घटना, हालत गंभीर
बाइक सवार तीन अपराधियों ने िदया घटना को अंजाम
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
शिक्षक को लगी हैं तीन गोलियां
पतनुका मवि में कार्यरत हैं शिक्षक मुकेश कुमार ठाकुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >