रामकथा को लेकर आज निकलेगी विशाल शोभायात्रा

महिलाओं व बच्चों में भी खासा उत्साह सीतामढ़ी : मां जानकी की प्रकाट्यस्थली में मां जानकी जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में छह से 14 जनवरी तक आयोजित पूज्य मोरारी बापू की रामकथा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में है. मोरारी बापू के श्री मुख से होने वाली रामकथा के जनजागरण के लिए शुक्रवार […]

महिलाओं व बच्चों में

भी खासा उत्साह
सीतामढ़ी : मां जानकी की प्रकाट्यस्थली में मां जानकी जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में छह से 14 जनवरी तक आयोजित पूज्य मोरारी बापू की रामकथा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में है.
मोरारी बापू के श्री मुख से होने वाली रामकथा के जनजागरण के लिए शुक्रवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी. रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के संरक्षक रमेश चंद्र टिकमानी ने गुरुवार को बताया कि जनजागरण अभियान द्वारा सीतामढ़ी और सीतामढ़ी के अगल बगल के इलाकों में पूज्य मोरारी बापू के कथा की शुरुआत होने का बिगुल फूंका जायेगा. विशाल यात्रा में चार चक्का गाड़ियां, सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल पर पुरुष, स्त्री व बच्चे रहेंगे.
शोभा यात्रा का आकर्षण विभिन्न रंगों की पताका और साधु संतों की टोली होगी. शोभा यात्रा नगर के जानकी स्थान से शुरू होकर मेन रोड, मेहसौल चौक, राजोपट्टी से डुमरा होते हुए कारगिल चौक होकर रामकथा स्थल, मिथिलाधाम, खड़का रोड पहुंचेगी जहां सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था होगी. समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पुरुष, महिलाओं व बच्चों को शामिल होने का आह्वान किया गया है. शोभा यात्रा की तैयारी प्रचार उप समिति की ओर से दीपक बंसल व किशन मस्करा की देखरेख में हो रही है.
कथा के दौरान 25 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
रामकथा की प्रशासनिक, ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सदर एसडीओ सत्येंद्र प्रसाद व सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र की देखरेख में हुई. बैठक में कथास्थल जाने के दौरान सभी रोड व साइड पर पार्किंग जोन तय किया गया. एसडीओ ने बताया कि कथा के दौरान 25 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जायेगी. वहीं डीएसपी ने कहा कि सभी ऑटो रिक्शा चालकों को निर्देश दिया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा चौक चौराहे पर नहीं खड़ा कर, चौक से 50 मीटर के फासले पर खड़ा कर सवारी चढ़ाएं और उतारे. साथ ही बैठक में उपस्थित नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साहू ने दुकानदारों से अपील की कि दुकानों का माल नाले या रोड पर न सजाएं, अन्यथा हमें जुर्माना करना होगा. बैठक के माध्यम से सीतामढ़ी की जनता से अपील की गयी कि ये आपका कार्यक्रम है, इसे आप ही को व्यवस्था में सहयोग करके सफल बनाना है. बैठक के दौरान रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के संरक्षक रमेश चंद्र टिकमानी, विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा व अन्य उपस्थित थे.
सड़कें हो रहीं दुरुस्त, बिजली का काम पूरा: रामकथा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कथा स्थल तक की तमाम सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं विद्युत विभाग के कर्मी बिजली के जर्जर तारों को ठीक करने का काम लगभग पूरा कर लिये हैं. कथा स्थल तक पोल व तार को जोड़ने का कार्य शेष रह गया है. रामकथा को लेकर कोई कमी न रह जाये, इसे लेकर रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के सदस्य एक-एक चीज को दुरुस्त करवाने में लगे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर जरूरी चीजें की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >