आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गाढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी नंबर-27 के पास बाबा तुलसी दास हाल्ट निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने रेल का चक्का जाम कर दिया. धरनार्थी ने सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक रेल की पटरी पर लेट कर प्रदर्शन किये. 9 बजे से धरना-प्रदर्शन के कारण सुबह 8 बजे सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन तो चली गयी, लेकिन मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी आने वाली ट्रेन 75208 अपने निर्धारित समय से नही खुल सकी. वहां से ट्रेन अपराह्न 2 के बदले 4 बजे खुली. निर्माण समिति के संयोजक महेश दास के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि धरना की सूचना समस्तीपुर रेलवे प्रशासन को दे दी गयी थी. जब तक हाल्ट का निर्माण नही होगा, तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा.
सूचना मिलने पर सदर डीएसपी डा कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष समस्तीपुर क्रमश: मनोज कुमार, तपेश्वर प्रसाद व आरपीएफ प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के पहल पर धरनार्थी पटरी से हटे.
