तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

परसौनी : थाना क्षेत्र के देमा चौक स्थित गोल्डन ईंट उधोग में वर्षो से कार्यरत स्थानिय देमा निवासी दैनिक भोगी मजदूर विनोद मुखिया (40) की मौत ईंट निर्माण के चलते बने तालाब में डूबने से हो गयी. अन्य दिनों की तरह ईंट निर्माण का कार्य पूरा कर घर जाने से पहले मृतक हाथ- पैर धोने […]

परसौनी : थाना क्षेत्र के देमा चौक स्थित गोल्डन ईंट उधोग में वर्षो से कार्यरत स्थानिय देमा निवासी दैनिक भोगी मजदूर विनोद मुखिया (40) की मौत ईंट निर्माण के चलते बने तालाब में डूबने से हो गयी. अन्य दिनों की तरह ईंट निर्माण का कार्य पूरा कर घर जाने से पहले मृतक हाथ- पैर धोने के लिए तालाब पर गया, जहां पैर फिसलने से वह तालाब के गहराई वाले भाग में चला गया, पानी अधिक होने के कारण वहां से बाहर नही निकल पाया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर पहुंची परसौंनी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >