छापेमारी में नकली गुलाब जल बनाते गिरफ्तार

सुरसंड : सीतामढ़ी बाजार स्थित डाबर एजेंसी के कर्मी रंजीत सिंह के द्वारा दी गयी गुप्त सूचना के आधार पर भिट्ठा ओपी पुलिस ने रविवार को श्रीखंडी भिट्ठा गांव में छापेमारी कर 50 एमएल के नकली गुलाब जल की 750 पैक शीशी, 60 खाली शीशी व डाबर कंपनी का नकली रैपर के साथ राजकुमार बैठा […]

सुरसंड : सीतामढ़ी बाजार स्थित डाबर एजेंसी के कर्मी रंजीत सिंह के द्वारा दी गयी गुप्त सूचना के आधार पर भिट्ठा ओपी पुलिस ने रविवार को श्रीखंडी भिट्ठा गांव में छापेमारी कर 50 एमएल के नकली गुलाब जल की 750 पैक शीशी, 60 खाली शीशी व डाबर कंपनी का नकली रैपर के साथ राजकुमार बैठा को उसके घर से गिरफ्तार किया. भिट्ठा ओपी के दारोगा आशनारायन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने घर में नकली गुलाब जल का पैकिंग कर उस पर डाबर कंपनी का नकली रैपर चिपका कर बाजार में सप्लाई करता था. आश्चर्य की बात तो यह कि इस गोरख धंधे की भनक न तो पुलिस को और न ही ग्रामीण चौकीदार को लगी. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >