सीतामढ़ी. शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित चर्तुभुज स्थान मंदिर से अज्ञात चोरों ने अष्टधातु की 11 प्राचीन बेशकीमती मूर्तियों की चोरी कर ली. घटना सोमवार देर रात की बतायी गयी है. मंदिर का किंवाड़ तोड़कर घुसे चोरों ने इन प्राचीन मूर्तियों के अलावा दानपेटी, पूजा का बर्तन व अन्य कई सामान भी चोरी कर ले गये. मंगलवार की सुबह गर्भगृह से मूर्तियों के चोरी होने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गये. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. जांच के दौरान मंदिर की केयरटेकर महिला नूतन देवी से भी जानकारी ली. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 140 वर्ष पुराना 11 अष्टधातु की मूर्तियों के साथ छोटी-छोटी 8-9 मूर्तियां ग़ायब है. जिसमें से अष्टधातु से बने राम-जानकी की सबसे बड़ी मूर्ति भी चोरी की गयी है. सीसीटीवी फुटेज में चोरों की कारस्तानी कैद हुआ है. करीब 20 वर्ष के तीन युवक रात्रि में मंदिर परिसर में घुसकर मंदिर के गेट में लगे ताला तोड़कर सभी मूर्तियों की चोरी की है. जिले में लगातार मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो रही है. इससे पूर्व विगत 26 फरवरी 2025 की रात्रि में चोरों ने डुमरा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर दुल्हिन पोखर स्थित शिव मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर मूर्तियां चोरी कर ली थी. साथ ही झोपड़ी में आग भी लगा दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
