स्नान के दौरान मासूम की डूब कर हुई मौत

घटना मेजरगंज थाना के सिमरदह कला गांव की सीतामढ़ी : मेजरगंज थाना क्षेत्र के सिमरदह कला गांव स्थित रजुआहा नदी में स्नान के दौरान सोमवार को डूबने से एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही सिकंदर पासवान के पुत्र पुरूषोत्तम पासवान के रूप में की गयी है. सूचना […]

घटना मेजरगंज थाना के सिमरदह कला गांव की

सीतामढ़ी : मेजरगंज थाना क्षेत्र के सिमरदह कला गांव स्थित रजुआहा नदी में स्नान के दौरान सोमवार को डूबने से एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही सिकंदर पासवान के पुत्र पुरूषोत्तम पासवान के रूप में की गयी है.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, वहीं सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है. बताया गया है कि पुरूषोत्तम पासवान सोमवार की सुबह नदी में स्नान करने गया था. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चला. बाद में नदी में तैरता हुआ शव बरामद हुआ. घटना के बाद मृतक के परिजन मर्माहत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >